आयुष्मान खुराना दे चुके हैं 8 बैक-टू-बैक हिट्स, बताया कैसे चुनी स्क्रिप्ट्स

HomeCinema

आयुष्मान खुराना दे चुके हैं 8 बैक-टू-बैक हिट्स, बताया कैसे चुनी स्क्रिप्ट्स

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने काम और सोशल एंटरटेनर के रूप में काफी सराहे जाते हैं. इनके काम की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर होती है. हाल ही में एक्टर

कपिल शर्मा के घर में गूँजी किलकारी
Sonu Sood ने Sara Ali Khan को क्यों कहा ‘हीरो’? बोले-आप पर बहुत गर्व है.
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपने काम और सोशल एंटरटेनर के रूप में काफी सराहे जाते हैं. इनके काम की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर होती है. हाल ही में एक्टर टाइम मैगजीन में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में चुने गए हैं. आयुष्मान को लगता है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए देश को सही ढंग से रिप्रेजेंट किया है. बैक टू बैक आठ हिट फिल्में देने पर आयुष्मान ने खुलकर बात रखी.

एक्टर ने एक के बाद एक आठ फिल्में कीं जो सभी हिट हुईं. किस तरह एक्टर ने इन कहानियों को चुना, इस पर एक्टर कहते हैं कि मैं उन कहानियों को दुनिया के सामने रखता हूं, जिनमें इंडियन माइक्रोकॉज्म मुख्य रूप से गहराई से जुड़ी होती है. आम लोगों की जिंदगियों के बारे में वे कहानियां होती हैं. मुझे लगता है कि यही कारण है कि ये कहानियां न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों या हमारे देश के बारे में ज्यादा जानने की इच्छा रखने वाले लोगों को पसंद आती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘डॉक्टर जी’ में नजर आने वाले हैं. वह अनुभव सिन्हा निर्देशित ‘अनेक’ में भी नजर आएंगे. आयुष्मान कहते हैं, “वैश्विक मंच पर अपने देश को अच्छी तरह से रिप्रेजेंट करना किसी के लिए भी सम्मान की बात है और अगर अपनी कॉन्टेंट-ओरिएंटेड फिल्मों के माध्यम से मैं ऐसा कर पा रहा हूं तो ये मेरी खुशकिस्मती है.

मालूम हो कि आयुष्मान खुराना ने हाल ही में श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड समेत दुनियाभर के लोगों ने लेजेंड्री एक्ट्रेस को याद किया. आयुष्मान ने भी इस दौरान श्रीदेवी की फिल्म का गाना गाया. आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैन्स संग हमेशा दिल की बातें शेयर करते हैं. इसके अलावा वह अपने अलग-अलग टैलेंट से भी फैंस को इंप्रेस करते नजर आते हैं.