आदित्य को हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी इमली, मालिनी को देगी अपना सिंदूर

HomeTelevision

आदित्य को हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी इमली, मालिनी को देगी अपना सिंदूर

स्टार प्लस का जाने माने शो ‘इमली’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मालिनी (Mayuri Deshmukh), इमली और आदित्य की जिंदगी इस समय सबसे

दिव्यांका त्रिपाठी भी हो चुकी हैं आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार, बोलीं-दो बार एक्टर ने गलत कमेंट पास किया था
Indian Idol 12 होस्ट Aditya Narayan और KBC होस्ट Amitabh Bachchan समेत विवाद में फंस चुके हैं ये स्टार्स, किसी ने मांगी माफी तो किसी पर हुई FIR
Hema Malini के फिल्मी करियर में ‘बसंती‘ का किरदार निभाना था सबसे टफ, Indian Idol के मंच पर बताया किस्सा

स्टार प्लस का जाने माने शो ‘इमली’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मालिनी (Mayuri Deshmukh), इमली और आदित्य की जिंदगी इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। सीरियल मालिनी की अब तक की कहानी में आपने देखा, अनु इमली (Sumbul Touqueer Khan) को अपने घर ले आई है। अनु, इमली की बेज्जती करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

आदित्य इमली के वापस लौटने की गुजारिश करता है। वहीं दूसरी तरफ इमली की मां अपनी बेटी को लेकर बहुत परेशान हो जाती है। इसी बीच अनु (Jyoti Gauba) ने इमली और आदित्य (Gashmeer Mahajani) को साथ पकड़ लेती है। जिसके बाद अनु इमली को जोरदार तमाचा जड़ देती है।

अनु आरोप लगाती है कि इमली उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इमली अनु को अपनी और आदित्य की शादी का सच बता देती है। ये बात जानकर अनु, इमली को नौकराना बता देगी। अनु की कड़वी बातें सुनकर इमली भी चुप नहीं रहेगी। इमली कहेगी कि वो नौकरानी बनी है तभी मालिनी इस घर की बहूरानी बनी है।

इमली की बात सुनकर अनु की बोलती बंद हो जाती है। अनु से झगड़ा होने के बाद इमली और आदित्य का रिश्ता टूटने वाला है। इमली ये फैसला कर चुकी है कि उसकी वजह से मालिनी की जिंदगी बर्बाद नहीं होगी। इमली, आदित्य और मालिनी को साथ देखना चाहती है। सीरियल इमली के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, इमली की बेरुखी को देखकर आदित्य का दिल टूट जाएगा। आदित्य गुस्से में इमली को अपनी जिंदगी से जाने के लिए कह देगा।आदित्य के फैसले को इमली चुपचाप मान जाएगी। इमली, आदित्य को छोड़कर चली जाएगी।