अक्षय कुमार का खुलासा- कोरोनाकाल के दौरान पूरी की पांच फिल्मों की शूटिंग, साथ ही कही ये बात

HomeCinema

अक्षय कुमार का खुलासा- कोरोनाकाल के दौरान पूरी की पांच फिल्मों की शूटिंग, साथ ही कही ये बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे कम वक्त में एक फिल्म की शूटिंग पूरा करने में अक्षय कुमार माहिर हैं. हाल में वह फिल्म रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या गए थे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: शिल्पा शेट्टी से मलाइका अरोड़ा तक, योग से खुद को फिट रखती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
सुशांत केस के बीच, सुनील ग्रोवर ने सलमान खान को किया सपोर्ट | Sunil Grover helps Salman Khan with a easy message on twitter
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ का बॉलीवुड हुआ फैन, करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार ने कही ये बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे कम वक्त में एक फिल्म की शूटिंग पूरा करने में अक्षय कुमार माहिर हैं. हाल में वह फिल्म रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या गए थे. पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वह फिल्म बेलबॉटम की टीम और क्रू के 200 से ज्यादा लोगों के साथ ब्रिटेन गए थे. फिल्म की पूरी शूटिंग वहीं शुरू और खत्म की.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने तब से लेकर अबतक 5 फिल्मों की शूटिंग पूरी की. उन्होंने बेलबॉटम को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया. जबकि कई राज्यों में सिनेमाघर बंद पड़े हैं और कहीं, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले हुए हैं.

अक्षय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में काम करने की प्रेरणा उन्हें डॉक्टर्स, पुलिस और जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों से मिली. इसलिए वह लॉकडाउन के बाद से अबतक 5 फिल्में कर पाए.

अक्षय कुमार ने कहा,”पिछले साल महामारी के बीच, हममें से ज्यादातर को घर पर सुरक्षित रहने, घर से काम करने का सौभाग्य मिला था. लेकिन हमारे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं आदि के पास वह विकल्प नहीं था. बढ़ते डर के बावजूद वे अपना काम करते रहे. मैंने उनसे प्रेरणा ली.

अक्षय कुमार ने आगे कहा,”केवल एक ही काम जो मैं जानता हूं वह है अभिनय करना.. इसलिए, मैंने भी अपने काम और अपने नॉर्मल शेड्यूल पर वापस जाने का फैसला किया. मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे सहयोगी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मिले जो आवश्यक सुरक्षा उपाय करते हुए शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए सहमत हुए. और मुझे खुशी है कि अगर एक निर्णय ने उन लोगों की मदद की, जो मेरे साथ जुड़े हुए हैं, तो उनकी सामान्य लाइवलीहुड भी वापस आ गई है.